टीकाकरण के प्रति युवाओं के जोश ने अभियान को बनाया सफल

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> कोरोना टीकाकरण अभियान को गति के उद्देश्य से गत सोमवार जिले में संचालित विशेष टीकाकरण अभियान अप्रत्याशित रूप से सफल साबित हुआ। अभियान के तहत 30 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। इसकी तुलना में उपलब्धि दोगुना से भी अधिक रहा। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के रिपोर्ट के मुताबिक अभियान के तहत कुल 61&comma;595 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस बेहतरीन उपलब्धि के साथ राज्यव्यापी संचालित इस अभियान में अररिया राज्य के शीर्ष जिलों में शुमार है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>टीकाकरण के प्रति युवाओं में दिखा जोश &colon;<&sol;strong><br>अभियान की सफलता में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण साबित हुई। रिपोर्ट के मुताबिक अभियान के तहत 18 साल से अधिक उम्र के कुल 42579 लोगों को टीका का पहला व 56 लोगों को टीका की दूसरी डोज लगायी गयी। वहीं 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 13464 लोगों को टीका का पहला व 2316 लोगों को दूसरी डोज लगायी गयी। 60 साल से अधिक आयु वर्ग के कुल 2317 लोगों को कोरोना टीका का पहला व 856 लोगों को टीका की दूसरी डोज लगायी गयी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>टीकाकरण के मामले में अव्वल रहा फारबिसगंज &colon;<&sol;strong><br>विश्व योग दिवस पर संचालित इस अभियान के दौरान टीकाकरण के मामले में फारबिसगंज प्रखंड जिले के अन्य प्रखंडों की तुलना में शीर्ष पर रहा। फारबिसगंज में टीकाकरण को लेकर 60 सत्र स्थल चयनित थे। जहां 12000 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। इसकी तुलना में टीकाकरण की उपलब्धि 13745 रही। मामले में अररिया का ग्रामीण इलाका दूसरे स्थान पर रहा। जहां 9647 लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य था। वहीं उपलब्धि 10200 रही। इसी तरह अभियान के तहत भरगामा में 5450&comma; जोकीहाट में 4600&comma; कुर्साकांटा में 5110&comma; नरपतगंज में 6930&comma; पलासी में 4023&comma; रानीगंज में 6507&comma; सिकटी में 4980 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अभियान की सफलता से बढ़ा कर्मियों का उत्साह &colon;<&sol;strong><br>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मो मोईज ने कहा जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच का कुशल नेतृत्व व बेहतर मार्गदर्शन अभियान की सफलता में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। जिलाधिकारी की अगुआई में स्वास्थ्य&comma; शिक्षा&comma; आईसीडीएस&comma; जीविका&comma; आशा कर्मियों ने अभियान को सफल बनाने में जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की। इसका नतीजा रहा कि जिले में संचालित विशेष टीकाकरण अभियान अप्रत्याशित रूप से सफल साबित हुआ। इससे अभियान को सफल बनाने में जुटे कर्मियों का उत्साह व मनोबल ऊंचा हुआ है। सामूहिक प्रयास के दम पर राज्यव्यापी संचालित इस अभियान में अररिया राज्य के शीर्ष जिले में शुमार हो सका। जबकि अरवल व औरंगाबाद क्रमश&colon; दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा एम्स पटना, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2026 ने बिहार में महिला उद्यमिता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का उत्सव मनाया

एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा