फुलवारी में फिर एक युवक की मिली लाश!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलवारी थाना क्षेत्र में फिर एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई।  हाल के दिनों में यह तीसरी लाश मिलना बताया जा रहा है। à¤«à¥‚लवारी शरीफ के नवादा गाँव के पास खेत से अज्ञात करीब 35 वर्षीय युवक के शव को बरामद किया गया । पगडंडियों पर अज्ञात शव मिलने से इलाके में लोगो की भीड़ जमा हो गयी । हालांकि उसकी पहचान किसी ने नही किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में एम्स में भेजा । थानेदार आर रहमान ने बताया की अज्ञात युवक का शव मिला है जिसके शरीर पर कोई चोट या अन्य निशान नही मिला है। मृतक की शिनाख्त कराने के बाद ही मामला स्पष्ट हों पायेगा की उसकी मौत कैसे हुई। à¤¬à¤¤à¤¾ दें कि कुछ दिनों के अंतराल पर फुलवारी थाना क्षेत्र में लावारिस रूप में लाशें मिलने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले करोड़ी चक में एक युवक का शव बरामद हुआ था। वह इलाके में रहकर पलम्बर का काम करता था। उससे पहले कोरजी गांव के पास खेतो में एक अज्ञात युवक का शव मिला था । बाद में पता चला कि वह लाश नवादा के ही रहने वाले एक व्यक्ति के था।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी