अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पटना रेफर

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी में बढ़ते अपराध के सामने पटना पुलिस बेबस नजर आ रही है। ताजा मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में बदमाशो ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा जख्मी को इलाज़ के लिये नौबतपुर रेफ़रल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ऑटो एवं रूपये के लेन-देन के विवाद सामने आ रहा है। जख्मी व्यक्ति की गोली कमर के नीचे लगा हुआ है। जख्मी व्यक्ति की पहचान शिव सागर सिंह का पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है। फुलवारीशरीफ अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है&comma; खतरे से बाहर है। घटनास्थल से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की बारिकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ