आपातकाल का कलंक लगाने वाली कांग्रेस के काले कारनामे को देश कभी ना भूलेगा ना माफ करेगा-प्रवीण कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> लोकतंत्र पर प्रहार करने का दुःखद दिन 25 जून 1975 को देश के माथे पर आपातकाल का कलंक लगाने वाली कांग्रेस के काले कारनामे को देश कभी ना भूलेगा ना माफ करेगा। उक्त बातें भाजपा विधान सभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने आपातकाल के 49वीं बरसी के पूर्व संध्या पर आपातकाल देश के लिए काला अध्याय विषय से कार्यकर्ताओं को अवगत कराने हेतु यहाँ सोमवार को आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। विधानसभा प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि स्वतंत्र भारत में 25 जून 1975 के अर्द्धरात्रि को कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गये शर्मनाक आपातकाल के दौरान रात में सोते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण सहित अटलबिहारी वाजपेयी&comma; मोरारजी देसाई&comma; चरण सिंह&comma; राजनारायण&comma; नानाजी देशमुख&comma; कर्पूरी ठाकुर जैसे अनेकों प्रमुख नेता सहित 21महीने के आपात काल मे 1&comma;10&comma;000लोगों गिरफ्तार कर प्रेस पर सेंसर लगा&comma;अखवारों के जुबान पर ताले जड़ दिये गये और देश वासियों भीषण यातनाएं सहने पर मजबूर कर दिया गया था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर लगाए गए इमरजेंसी के विरुद्ध गम्भीर यातनाएं सह कर भी अपनी आवाज बुलंद करने वाले सत्याग्रहियों सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि एक परिवार की सत्ता की लालच ने संसद को निष्क्रिय बनाकर देश को रातों रात जेल में तब्दील कर दिया गया था&comma; प्रेस&comma; विपक्ष&comma; न्यायलय&comma; अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सब खत्म कर लोकतंत्र की सांसे को जेल में कैद कर कांग्रेस अपना नंगा नाच करती रही। कहा कि कांग्रेस ने जिस तानाशाही प्रवृति के कारण आपातकाल लगाया था आज भी ठीक वैसी ही है।और यह प्रवृतिअक्सर उभर कर सामने आ जाती है। कहा कि ये काली कहानी को बार बार स्मरण करने की जरूरत है ताकि हमें याद रहे की लोकतांत्रिक परम्पराओं के क्षरण के कितने दुष्परिणाम होते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिन लोगों ने हमारे लोकतंत्र को बंधक बनाया उन्होंने कभी इस कुकृत्य के लिए माफी नही मांगी और ना ही उनको सजा मिल सकी। कहा कि अगर हम आपातकाल की पुनरावृत्ति नही चाहते तो जिम्मेदार लोगों को ना तो इसे भूलना चाहिए और ना ही माफ़ करना चाहिए बल्कि नयी पीढ़ी को कांग्रेस के काले इतिहास से परिचित कराना चाहिए। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील मिश्रा&comma;पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव झा&comma; सुबोध मोहन ठाकुर&comma; राजप्रकाश चौधरी&comma;वीरेंद्र मेहता&comma; सत्यवान मालाकार&comma; विभाष झा&comma; भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार&comma; विपुल सिंह&comma; सुकांत आदर्श कुणाल कुमार प्रियदर्शी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ