पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प से देश को मिल रही है ताकत : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज दुनिया में बच्चा बच्चा भारत को &&num;8216&semi;मोदी का भारत&&num;8217&semi; के रूप में पहचानता है। उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान सशक्त और मजबूत भारत के तौर पर हो रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना के एक होटल में भाजपा एनआरआई सेल द्वारा आयोजित &&num;8216&semi;द मोदी कॉन्क्लेव&&num;8217&semi; में कहा कि मोदी मतलब द मास्टर ऑफ डेवलपिंग इंडिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी परिवार छोड़कर समाज को जोड़ने में जुटे हैं। गुजरात को ठीक करने के बाद अब विगत्व10 वर्षों से भारत को समृद्ध और सशक्त करने में लगे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि मोदी जी जैसा धार्मिक प्रधानमंत्री नहीं देखा। जब राम मंदिर निर्माण और उद्घाटन की बात आई तब सागर से लेकर सरयू तक स्नान करते रहे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प से देश को आगे बढ़ने की ताकत मिल रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि जो क्षेत्र छूटे हुए हैं उस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत आगे बढ़ रहा है उसी तरह बिहार को विकसित करने की बात भी होनी चाहिए। उन्होंने बिहार के युवाओं से अपनी मानसिकता बदलने की अपील करते हुए कहा कि आज यहां के युवाओं को केवल नौकरी हासिल करने मात्र तक सिमट कर नहीं रहना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि सरकार अगर 20 लाख लोगों को भी नौकरी दे दे तो बिहार विकसित नहीं होगा। उन्होंने गांव में कुटीर उद्योग लगाने पर जोर देते हुए कहा कि यहां के लोगों के पास हुनर बहुत है। वे अपनी मेहनत से बिहार को विकसित राज्यों में अग्रणी बना सकते है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में जहां कारखाने नहीं लगते थे&comma; वहीं 2020 में NDA की सरकार आई तो एथेनॉल के 15 कारखाने लगे&comma; जिसमें हज़ारों लोगों को रोजगार भी मिला। इससे यह पता चलता है हमारी नियत सही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरकार की योजना को लोगों के लिए कल्याणकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि हम बिहारी परिश्रम के लिए जाने जाते हैं। हम ही बॉटम है&comma; हम ही टॉप है। उन्होंने विरोधियों पर इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि आपकी पहचान आपके पिता और मां का मुख्यमंत्री होना नहीं हो सकता है। आपकी पहचान आपके द्वारा किए गए जन कल्याण के कार्यों से ही होती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा&comma; केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह&comma; सीता साहू &comma; गायिका देवी&comma; विधायक संजीव चौरसिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश भाजपा एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा द्वारा किया गया था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित