कोरोना के चुनौतीपूर्ण समय में चिकित्सकों का योगदान अतुलनीय : अश्विनी चौबे

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि चिकित्सकों का कार्य हर समय प्रशंसनीय एवं महत्वपूर्ण होता है लेकिन कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण समय में मानवता की जो रक्षा चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मी कर रहे हैं। वह अतुलनीय है। इस योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे लायंस क्लब पाटलिपुल आस्था एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में कोविड के दौरान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बिहार के दिवंगत हुए डॉक्टरों की याद में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उनकी याद में एनएसएमसीएच बिहटा में 157 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि जान की परवाह न करते हुए दिन रात चिकित्सक कोरोना के मरीजों को देख रहे हैं। बड़ी ही निडरता तत्परता एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान बिहार व देश के विभिन्न राज्यों में चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी दिवंगत हुए हैं। यह अत्यंत दुखद है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर दिवंगत हुए चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों को याद कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने 2 मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉक्टर शांति एच के सिंह&comma; डॉ प्रभात कुमार&comma; डॉ अविनाश कुमार&comma; डॉ महेंद्र चौधरी&comma;डॉक्टर के राजन&comma; डॉक्टर मेजर ए के सिंह&comma; डॉक्टर डीएन चौधरी&comma; डॉ रति रमन झा के योगदान को याद किया गया। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे ने इस मौके पर सभी से आग्रह भी किया कि गरीब कल्याण पैकेज बीमा के बारे में प्रचार प्रसार अधिक हो ताकि जो इस कोरोना काल में कोविड ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए हैं। उनके आश्रितों को 50 लाख रुपए मिल सके। इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद सिंह&comma; बिहार चैप्टर के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार&comma; डॉ सुमन कुमार&comma; नीतू सिन्हा&comma; डॉ राणा एसपी सिंह&comma; डॉक्टर समरेंद्र&comma; डॉक्टर हेमा नारायण&comma; अनूप पारेख&comma; आलोक रंजन&comma; कृष्णा मुरारी व डॉ एन होडा उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर