पछुआ हवा से बढ़ी ठंड : सुबह-शाम सिहरन और दिन में खिल रही धूप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> बिहार में एक बार फिर पछुआ हवाओं के असर से ठंड लौट आई है&period; मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत आसपास के जिलों में सुबह और देर शाम सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ रही है&comma; जबकि दोपहर बाद अच्छी धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28&period;8 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज किया गया&comma; जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 18&period;4 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में रिकॉर्ड किया गया&period; वहीं न्यूनतम तापमान 9&period;0 डिग्री सेल्सियस जीरादेई &lpar;सिवान&rpar; में दर्ज किया गया&period; राज्य का न्यूनतम तापमान 9&period;0 से 16&period;4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है&period; अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है&comma; जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है&period; मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा भी देखने को मिला है&period; सबसे कम दृश्यता 500 मीटर वाल्मीकि नगर में दर्ज की गई&period;<br &sol;>राजधानी पटना&comma; फुलवारी शरीफ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं&period; वहीं दोपहर बाद अच्छी धूप निकलने से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ रही है&period; हालांकि शाम होते ही ठंड का असर फिर बढ़ जा रहा है और रात में तापमान तेजी से गिर रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों में सर्दी-खांसी&comma; बुखार&comma; सांस संबंधी बीमारी और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है&period; स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार सुबह और देर रात अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए&period; बुजुर्गों और बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना जरूरी है&period; खान-पान में गर्म और पौष्टिक भोजन शामिल करने तथा ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी गई है। इधर एक हालिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पटना के 950 में से 521 इलाके ध्वनि प्रदूषण के डेंजर जोन में हैं&period; विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार तेज आवाज और शोर से लोगों में सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ हाई ब्लड प्रेशर और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को तेज ध्वनि वाले उपकरणों से दूरी बनाने और अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई है। मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अपनी दिनचर्या में सावधानी बरतने की अपील की है ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव : ईवीएम-वीवीपैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न