देश में विपक्षी एकता का दावा खोखला : नंदकिशोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि देश में विपक्षी एकता का दावा कितना खोखला है&comma; वह कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के शपथग्रहण समारोह में दिख गया। वहां की तस्वीर &&num;8216&semi;मान न मान मैं तेरा मेहमान&&num;8217&semi; जैसी दिखी। प्रधानमंत्री बनने के दिवास्वप्न देख रहे विपक्षी नेताओं को अलग -थलग किनारे की कुर्सी पर बैठा दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नंदकिशोर यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विपक्षी दलों के कुछ नेता जो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं&comma; उन्हें निमंत्रण ही नहीं दिया गया और जो आये उन्हें कांग्रेस ने भाव ही नहीं दिया।श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने शागिर्द दूसरे दलों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती। सामंती प्रवृति की कांग्रेस हमेशा छोटे दलों को अपने घुटने के पास रखी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> लेकिन&comma; कुछ लोग कांग्रेस के सहारे पीएम की कुर्सी पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं। यह उनकी कोरी महत्वाकांक्षा है&comma;जो कभी पूरी नहीं होगी। नंदकिशोर यादव ने कहा कि विपक्ष में जितने दल हैं&comma; उसके शीर्ष नेता पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। लेकिन पीएम की कुर्सी एक ही है और उसपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विराजमान हैं। दूर &&num;8211&semi; दूर तक देश में पीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला सशक्तिकरण व जेंडर संवेदनशीलता पर सेमिनार आयोजित

विधायक डॉ. रामानंद यादव की बेटी की शादी में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, हजारों लोगों ने दिया आशीर्वाद

मध्य विद्यालय नवाबगंज में शिक्षिका सुनीता माला को भावभीनी विदाई, 28 वर्षों की सेवा के बाद हुईं सेवानिवृत्त