महिला बाइक राइडर को टक्कर मारकर फरार होने के मामले में अब नया मोड़ लिया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोहन&comma; न्यूज़ क्राइम 24 <&sol;strong>&colon; गुडगांव गोल्फ कोर्स रोड हिट एंड रन में नया ट्विस्ट&colon; आरोपी के दावे पर सिया चौहान का पलटवार&comma; बोलीं अगर पिंच कर रहे थे तो पीछा क्यों किया।गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को टक्कर मारकर फरार होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आरोपी कल्याण बैंसला के बयान के बाद पीड़िता सिया चौहान ने अपना पहला वीडियो बयान जारी कर कई सवाल खड़े किए हैं। सिया ने आरोपी के उन दावों पर सवाल उठाया है&comma; जिनमें बाइक सवारों द्वारा उसे कथित तौर पर पिंच किए जाने की बात कही गई थी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिया चौहान का कहना है कि अगर वह और उनका दोस्त आरोपी को पिंच कर रहे थे&comma; तो आरोपी ने उनका पीछा क्यों किया&quest; उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे से पहले आरोपी ने जानबूझकर लेन बदली और उन्हें रोकने की कोशिश की। सिया ने कहा कि इस दौरान उनकी जान भी जा सकती थी।पीड़िता के मुताबिक&comma; टक्कर मारने के बाद आरोपी एक सेकंड के लिए भी मौके पर नहीं रुका और यह जानने की कोशिश तक नहीं की कि वे सुरक्षित हैं या नहीं। सिया ने कहा कि यदि आरोपी को घटना का इतना दुख था&comma; तो वह मौके पर रुककर मदद क्यों नहीं करता&quest;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने स्वत&colon; संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया है। ACP हेडक्वार्टर अभिलक्ष जोशी के अनुसार आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 281 और 125 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा एवं दशहरा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए अभी से करें तैयारी : डीएम

कविता महतो के हौसले को मिला नया सहारा

रास्ते के विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी