विधवा की गला रेतकर नृशंस हत्या!

&NewLine;<p><strong>जमशेदपुर&colon;<&sol;strong> पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया के कुईड़ा गांव में कुछ लोगों ने एक विधवा को दौड़ा-दौड़ाकर मार दिया&period; 32 साल की विधवा शांति सुंडी की बीती रात गला रेतकर हत्या कर दी गई&period;पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों बुंदिराम बिरूवा और माटा सुन्डी को गिरफ्तार कर लिया है&period; शांति सुंडी मौत के पहले अपने चार बच्चों के साथ गांव में इधर-उधर भागती रही और लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही&comma; लेकिन उसे किसी ने मदद नहीं की&period;छोटी बच्ची लहूलुहान मां के साथ लिपटकर रोती रही&period; अंततः उसने दम तोड़ दिया&period;दरअसल शांति सुंडी के पति सोनाराम सुंडी उर्फ गमन सुंडी की 2017 में बाइक हादसे में मौत हो गई थी&period;घटना के समय वह अपने दोस्त चोकरो सुंडी की बाइक चला रहा था&period; हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया&period;चोकरो का चाचा माटा सुंडी जबरन उस क्षतिग्रस्त बाइक को खरीदने का शांति सुंडी पर दबाव बना रहा था&period;शांति सुंडी लाचार थी&period; बाइक खरीदने की क्षमता नहीं थी&period;इसी से नाराज होकर माटा सुंडी और उसके साथी बुंदिराम बिरूवा ने गुस्से में विधवा की हत्या कर दी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी!

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल