बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में विगत 48 घंटा से चल रहे अष्टयाम सह संगकीर्तन का समापन शनिवार को किया गया

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> बथनाहा स्थित बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में विगत 48 घंटा से चल रहे अष्टयाम सह संगकीर्तन का समापन शनिवार को किया गया । इस मौके पर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में स्थानिय महिला तथा पुरुष मौजूद थे । महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित अष्टयाम सह संगकीर्तन में स्थानिय मंडली सहित पांच मंडली ने भाग लिया । समापन के मौके पर अष्टयाम मंडली द्वारा हरे राम हरे कृष्ण के धुन पर कलाकारों द्वारा किया जा नृत्य ने मंदिर प्रांगण में मौजूद लोगों का मन मोह लिया । उपस्थित श्रद्धालु भी हरे राम हरे कृष्ण के धुन पर झूम उठे तो वहीं सपेरा नृत्य भी लोगो को आकर्षित किया ।समापन के मौके पर हर हर महादेव के जयकारे से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया । वही भक्ति पूर्ण माहौल में मंदिर कमिटी के लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर कार्यक्रम के सफलता पूर्वक समापन के लिए शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया तो वहीं उपस्थित लोगो ने एक दूसरे को आगामी होली त्योहार की शुभकामनाएं भी दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश