अग्रसेन कॉलेज में नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, पत्रिका ‘अग्रजा’ का चौथा अंक विमोचित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नई दिल्ली&comma; à¤†à¤¶à¥€à¤· रंजन <&sol;strong>&colon; महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय शिक्षण केंद्र&comma; नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड का वार्षिकोत्सव रविवार को उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों&comma; प्रिंसिपल और शिक्षक प्रभारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं की सरस्वती वंदना से हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मुख्य बिंदु&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य अतिथि DD इंडिया की वरिष्ठ सलाहकार संपादक सकल भट्ट का महाविद्यालय परिवार ने स्वागत किया। सकल भट्ट&comma; शिक्षक प्रभारी पुनीता अग्रवाल&comma; DUTA कोषाध्यक्ष आकांक्षा खुराना और तेज नारायण ओझा ने महाविद्यालय की द्विभाषिक पत्रिका <em>&OpenCurlyQuote;अग्रजा’<&sol;em> के चौथे अंक का विमोचन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिक्षक प्रभारी पुनीता अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि BA की छात्राओं ने 94&percnt; और BCom की छात्राओं ने 92&percnt; परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है। उन्होंने 10 मई &OpenCurlyQuote;मातृशक्ति दिवस’ पर छात्राओं को शिक्षा&comma; आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं&comma; बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य अतिथि सकल भट्ट ने छात्राओं को करियर और आत्मनिर्भरता पर प्रेरणादायी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम&comma; अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राचार्य प्रो&period; संजीव तिवारी ने छात्राओं को अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वरिष्ठ शिक्षक तेज सिंह ओझा ने 1857 के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षा&comma; संस्कार और अनुशासन पर प्रकाश डाला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वार्षिकोत्सव में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समापन विश्वविद्यालय कुलगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग