मकान निर्माण के दौरान गोली मारने के आरोपी की गिरफ्तारी, गांव में पुलिस की सख्ती

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव में मकान निर्माण को लेकर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है&period; यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई है&comma; जिसमें गोली लगने से विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पूरे गांव में दहशत फैल गई थी&period;गिरफ्तारी के बाद गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है&period; गौरीचक थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी जुझारपुर रविदास टोला का निवासी है और घटना के बाद से फरार चल रहा था&comma; जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार&comma; जुझारपुर रविदास टोला निवासी कन्हैया राम&comma; पिता स्वर्गीय जीतू राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में विधिवत प्रस्तुत किया गया है&period; आरोपी पर मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान गोली चलाने का आरोप है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया गया कि पावर ग्रिड के समीप मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था&period; कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया और गोली चल गई&comma; जिसमें विनोद सिंह घायल हो गए थे&period; घटना के बाद मजदूर और राजमिस्त्री मौके से भाग खड़े हुए थे&period;पुलिस के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि उसने अवैध हथियार का इस्तेमाल कर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की और भय का माहौल उत्पन्न किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन