चितकोहरा-बेउर भाकपा माले लोकल कमिटी का 8वां सम्मेलन बेउर मुशहरी में संपन्न

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> बुधवार को बेउर मुशहरी के प्रांगण में भाकपा माले लोकल कमिटी चितकोहरा-बेउर का 8वां सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ&period; सम्मेलन का उद्घाटन खेत मजदूर नेता सह फुलवारीशरीफ विधायक गोपाल रविदास ने किया&period; उद्घाटन से पूर्व ग्रामीण जनता ने विधायक गोपाल रविदास को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया&period; इसके बाद शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और सभी प्रतिनिधियों ने एक मिनट का मौन रखकर न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन में भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य सह पटना महानगर सचिव का० अभ्युदय&comma; जीतेन्द्र प्रसाद&comma; मुर्तुजा अली&comma; कृष्णा प्रसाद&comma; भाकपा माले नेता राम नरेश यादव&comma; पटना शहर फुटपाथ संघ के मो० शहजादे आलम&comma; सत्येन्द्र शर्मा&comma; आबदा खातून&comma; शौकिलाल यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन को संबोधित करते हुए फुलवारीशरीफ विधायक गोपाल रविदास ने आतंकवादी घटनाओं और हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध में मारे गए आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की&period; उन्होंने अमेरिका के सामने घुटने टेकने वाली नीति का जमकर विरोध किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की