उत्तर प्रदेश के बरेली से आते हुए ट्रेन में किशनगंज के मौलाना तौसीफ रजा की जघन्य हत्या पर तेजस्वी प्रसाद यादव गंभीर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को एक ऐसी हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई है&comma; जिसने सम्पूर्ण समाज और इसके बुनियादी ढ़ांचे को झकझोर कर रख दिया है। इस खबर को जानकर और सुनकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव स्वयं बहुत आहत और मर्माहत हैं और मामले को लेकर काफी गंभीर है। यह घटना मौलाना तौसीफ रजा के साथ दिनांक 26 अप्रैल&comma; 2026 को रात्रि करीब 09ः45 बजे ट्रेन में घटी है&comma; जिस तरह से मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली हृदय विदारक घटना के द्वारा उनकी जान ले ली गई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि दिनांक 27 अप्रैल&comma; 2026 की सुबह में मौलाना तौसीफ रजा साहब का शव बरेली कैंट के पास रेलवे ट्रैक के निकट बरामद किया गया। जबकि बरेली पुलिस के मामले को रफा दफा करने के लिए पुलिस के द्वारा यह बताया गया है कि उनकी मृत्यु नींद की अवस्था में ट्रेन से गिरकर हुई है। यह पुलिस की मामले को भटकाने वाली‌ मनगढ़ंत कहानी है। जबकि यह बात भी सामने आयी है कि ट्रेन में जब कुछ लोग नशे की हालत में उनके साथ मारपीट कर रहे थे&comma; तब मौलाना तौसीफ रजा साहब ने अपनी पत्नी को फोन पर बताया कि &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;तुम अविलंव पुलिस को फोन करो और फोन करके इस घटना के बारे में पुलिस को बताओ’’। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस के द्वारा किसी सोची-समझी साजिश के कारण मामले में मनगढ़ंत और झूठी कहानी गढ़ी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौलाना तौसीफ रजा साहब बिहार के किशनगंज जिलान्तर्गत ठाकुरगंज थाना के भोगडाबर पंचायत के बाखोटोली&comma; वार्ड नं0-14 के मूल निवासी थे और वे 26 एवं 27 अप्रैल&comma; 2026 को रात्रि में बरेली शरीफ से सीवान के लिए ट्रेन से सफर कर रहे थे और उसी दौरान ट्रेन में ही नशे में धूत असामाजिक तत्वों द्वारा पीट-पीटकर उनकी हत्या कर उनके मृत शरीर को बरेली कैंट के पास ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था। उस दौरान जो कुछ बातें उनकी अपनी पत्नी से हुई उसका कॉल रिकार्ड उपलब्ध है&comma; जैसा कि जानकारी दी गई है। ये घटना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ-साथ एक दर्दनाक और अचंभित करने वाला है। निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि इसमें गंभीर साजिश है। यह दर्दनाक घटना जिस रूप में हुई है&comma; वह स्वयं बयान करती है कि ऐसी नफरती घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में फल-फूल रही है&comma; जिसका उदाहरण मौलाना साहब की इस तरह से हुई जघन्य हत्या है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एजाज ने आगे बताया कि राष्ट्रीय जनता दल&comma; प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के निदेशानुसार इसकी व्यापक एवं गहन जांच कराने तथा इसकी पृष्ठभूमि और तथ्यों के आधार पर संबंधित उत्तर प्रदेश पुलिस&sol;रेलवे पुलिस से सम्पर्क कर पीड़ित परिवार को न्याय के साथ-साथ उचित मुआवजा&comma; दोषियों की पहचान कर उन्हें कठोर दण्ड दिलाने के लिए 14 सदस्यीय जांच समिति पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातिमा की अध्यक्षता में गठित की गई है<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसके सदस्यों में प्रो0 चन्द्रशेखर&comma; विधायक&comma; सदस्य&comma; श्री अविनाश मंगलम&comma; विधायक&comma; सदस्य&comma; मो0 मुजाहिद आलम&comma; पूर्व विधायक&comma; सदस्य&comma;मो0 रूकनुुद्दीन&comma; पूर्व विधायक&comma; सदस्य&comma;मो0 अब्दुस सुबहान&comma; पूर्व विधायक&comma; सदस्य&comma;&period; मो0 शहनवाज आलम&comma; पूर्व विधायक&comma; सदस्य&comma;मो0 अंजार नईमी&comma; पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष&comma; किशनगंज जिला&comma;सदस्य श्री कुन्दन यादव&comma; पूर्व प्रत्याशी&comma; विधान परिषद&comma; सदस्य&comma;श्रीमती इशरत परवीन&comma; जिलाध्यक्ष&comma; कटिहार&comma;सदस्य&comma;श्री अविनाश आनंद&comma; जिलाध्यक्ष&comma; अररिया &comma;सदस्य&comma; मो0 सैययद मजहरूल हसन&comma; नेता&comma; राष्ट्रीय जनता दल&comma; किशनगंज &comma;सदस्य श्री दिलीप यादव&comma; जिलाध्यक्ष&comma; पूर्णियां सदस्य&comma;डॉ0 एस&period;एम&period; हसन उर्फ &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;हीरा’’&comma; राष्ट्रीय प्रधान महासचिव&comma; अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ&comma; सदस्य बनाए गए हैं। एजाज ने आगे बताया कि जांच समिति घटना स्थल का शीघ्र दौरा कर तथा किशनगंज में उनके परिवार से मिलकर पूरे तथ्यों से तथा पुलिस के द्वारा अब तक इस संबंध में की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति को दर्शाते हुए एक तथ्यात्मक प्रतिवेदन राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय&comma; पटना को उपलब्ध कराने की बात कही गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान