ढ़ाब में डूबने से किशोर की हुई मौत

&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के घटहाटोल स्थित गंगा नदी के ढ़ाब में स्नान के दौरान डूबने से हुई एक किशोर की मौत। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बोचहा पश्चिम टोला वार्ड संख्या 5 निवासी उमेश राय उर्फ सुखल राय के पुत्र अखिलेश कुमार उम्र 11 वर्ष नागपंचमी के शुभअवसर पर गंगा स्नान के लिए अपनी दादी के साथ घटहाटोल गया था। जहां गहरे पानी में चले जाने से डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों व मछुआरों की मदद से दो घंटे बाद शव को गंगा के पानी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत नीजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं माले के अनुमंडल संयोजक संजीव कुमार आर्य ने पीड़ित परिजनों के बीच जाकर ढ़ाढ़स बंधाया। माले नेता श्री आर्य ने पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर प्रसाद पुलिस‌ बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान