समय से लीजिए कोविड-19 के दूसरे डोज का टीका, जीतिए इनाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कटिहार&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को लगाये जा रहे टीके के दो डोज लेना आवश्यक है। जिले में दूसरा डोज टीकाकरण की रफ्तार में वृद्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक नई घोषणा की गई है। अब जिले के उन सभी व्यक्तियों को टीका लगाने पर विभिन्न तरह के बम्पर पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा जिन्होंने अपने दूसरे डोज कोविड-19 का टीका ड्यू तिथि से 07 दिनों के अंदर लगवा लिया है। समय पर दूसरा डोज लगाने वाले लोगों को प्रति सप्ताह प्रखंड स्तर पर लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ऐसे शामिल हो सकते हैं लकी ड्रा में &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ&period; डी&period; एन&period; पांडेय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लकी ड्रा में शामिल होने के लिए लोगों को अपना दूसरा डोज कोविड-19 का टीका तय समय पर लगाना अनिवार्य है। जानकारी हो कि कटिहार जिले में संक्रमण से सुरक्षा के लिए लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया जा रहा है। कोविशील्ड का पहला डोज लगाने के 84 दिनों बाद लोग इसका दूसरा डोज लगा सकते हैं। लकी ड्रा में शामिल होने के लिए आपको अपने दूसरे डोज टीकाकरण के तय समय से 07 दिनों के अंदर टीका लगा लेना है। टीका लगाने पर आपको एसएमएस से दूसरे डोज के टीकाकरण की जानकारी प्राप्त होगी और आपका नाम स्वतः ही लकी ड्रा के लिए शामिल कर लिया जाएगा। शामिल हुए सभी लोगों में प्रति सप्ताह लकी ड्रा कराया जाएगा तथा जीतने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग तथा केयर इंडिया के द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>31 दिसंबर तक हर सप्ताह प्रखंड स्तर पर दिया जाएगा पुरस्कार &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ&period; डी&period; एन&period; झा ने बताया कि 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक मिलने वाला कोविड-19 टीकाकरण का पुरस्कार सभी लाभार्थियों को हर सप्ताह प्रखंड स्तर पर दिया जाएगा। प्रखंड स्तर पर पुरस्कार के लिए हर सप्ताह 11 व्यक्तियों का चयन किया जाएगा जिसमें 10 व्यक्ति को सांत्वना पुरस्कार तथा 01 लकी व्यक्ति को बम्पर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। महीने के अंत में जिला स्तर पर भी सर्वोच्च पुरस्कार के लिए एक लकी ड्रा कराया जाएगा जिसमें पूरे महीने में ससमय टीका लगाने वाले सभी व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। इसमें पूरे जिला के 03 लकी व्यक्तियों को सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पुरस्कार में जीत सकते हैं कई तरह के महत्वपूर्ण चीजें &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ड्यू तिथि से 0 से 07 दिन के अंदर दूसरा डोज कोविड-19 टीका लगाने वाले व्यक्ति पुरस्कार में कई तरह के आवश्यक चीजें जीत सकते हैं। प्रति सप्ताह प्रखंड स्तर पर होने वाले लकी ड्रा के सांत्वना पुरस्कार में 10 लोगों को वाटर बोटल &lpar;थर्मस&rpar;&comma; डिनर सेट&comma; कुकर आदि दिया जाएगा जबकि एक लकी विजेता को बम्पर पुरस्कार के रूप में मिक्सर ग्राइंडर&comma; कूकिंग गैस&comma; स्टोव आदि दिया जाएगा। माह के अंत में सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चयनित 03 बहुत लकी विजेताओं को पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी व डबल डोर फ्रीज दिया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण के बाद पुरस्कार वितरण के लिए स्वास्थ्य विभाग को केयर इंडिया तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। उक्त बम्पर पुरस्कार जीतने के लिए सभी लोग अपने नियत समय से 07 दिनों के पर दूसरे डोज का टीका जरूर लगवाना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर