रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। ताजनगर स्थित दरबार ताजुल औलिया में हजरत सैयद मोहम्मद बाबा ताजुद्दीन ताजुल औलिया रहमतुल्लाह अलैह नागपुरी का 37वां सालाना उर्स मुबारक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया&period; उर्स के मौके पर दरबार शरीफ में सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में रूहानी माहौल कायम रहा। कार्यक्रम की शुरुआत फजर की नमाज के बाद कुरआनखानी से हुई&period; इसके बाद परचम कुशाई की रस्म अदा की गई&comma; जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए&period; दरबार में देश के विभिन्न हिस्सों से आए मुरीदीन और अकीदतमंदों ने हाजिरी देकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उर्स के मौके पर दावत-ए-इफ्तार का भी आयोजन किया गया&comma; जिसमें रोजेदारों और जायरीन ने शिरकत की&period; शाम ढलते ही दरबार परिसर रोशनी से जगमगा उठा&period; रात में महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया&comma; जिसमें नागपुर से आए कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में समां बांध दिया&period; कव्वाली के दौरान अकीदतमंद झूम उठे और दरबार में अकीदत का रंग और गहरा हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर हजरत ख्वाजा हाफिज अब्दुल बासीत ताजी चिश्ती अजाद कलंदर&comma; कौशर खान&comma; ई&period; आफताब आलम&comma; फुलवारी शरीफ नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम&comma; नवाब आलम अधिवक्ता&comma; मोहम्मद शाहनवाज उर्फ रिंकू सामाजिक कार्यकर्ता और चंदू प्रिंस सामाजिक कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उर्स के आयोजन को लेकर दरबार कमेटी की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए थे&period; जायरीन के लिए लंगर और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी&period; पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन&comma; भाईचारा और सूफी परंपरा की झलक साफ तौर पर देखने को मिली।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, 117 स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात