पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>सड़क सुरक्षा को लेकर पटना यातायात पुलिस की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार को यातायात पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पटना यातायात पुलिस एवं कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस &lpar;NCC उड़ान&rpar; द्वारा Swiggy राइडर्स के लिए जीवनरक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान राइडर्स को सुरक्षित वाहन चलाने&comma; यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल मदद करने के संबंध में जानकारी दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;08&sol;img-20260820-wa00276845693560033205723&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-91054" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में दुर्घटना के बाद ब्लीडिंग कंट्रोल यानी अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने के तरीके बताए गए। इसके साथ ही आपात स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए CPR &lpar;कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन&rpar; का प्रशिक्षण भी दिया गया। राइडर्स को गुड सेमेरिटन लॉ के बारे में भी जानकारी दी गई&comma; जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले लोगों के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण शिविर में Swiggy के राइडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। यातायात पुलिस का संदेश रहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;सुरक्षित चलाएं&comma; जीवन बचाएं—सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

पटना में विशेष यातायात अभियान, 16 ऑटो-ई-रिक्शा जब्त!