गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिले के लोदीपुर स्थित गुरुकुल हॉस्टल एंड स्कूल में यूकेजी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक&comma; जहानाबाद एवं एसडीपीओ सदर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल और हॉस्टल परिसर का निरीक्षण किया। मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल &lpar;विधि-विज्ञान प्रयोगशाला&rpar; टीम को बुलाया गया&comma; जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साक्ष्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। वहीं मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ता को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य सुरक्षित रखने और मामले के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती बढ़ाने का आदेश दिया गया है। इस मामले में हॉस्टल इंचार्ज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कड़ौना थाना में केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी