कुमासपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोनीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा <&sol;strong>&colon; गांव कुमासपुर में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई&comma; जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बेटे की नागरिक अस्पताल में मौत हो गई&comma; जबकि मां ने खानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वीओ-1 सोनीपत के गांव कुमासपुर में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया&comma; जब 80 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग महिला चमेली और उनके 60 वर्षीय बेटे भगतराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के एक सदस्य से मिलकर नरेला से वापस घर पहुंचे थे। घर आने के बाद दोनों ने खाना खाया और कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।<br>वीओ-2 भगतराम के भाई राजेश के अनुसार मां और भाई की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों गंभीर हालत में थे। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान भगतराम की मौत हो गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वीओ-3 वहीं&comma; बुजुर्ग महिला चमेली की हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें खानपुर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां उपचार के दौरान चमेली ने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की कुछ ही घंटों के अंतराल में हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वीओ-4 घटना की सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में सल्फास या किसी अन्य जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है&comma; हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वीओ-5 पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मां-बेटे की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा