फ्लाईंग स्क्वायड्स द्वारा विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिलाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; चन्द्रशेखर सिंह के निर्देश पर आज फ्लाईंग स्क्वायड्स द्वारा विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जाँच में 04 अधिकारी एवं 12 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी द्वारा सभी 16 अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का आज का वेतन अगले आदेश तक अवरूद्ध करते हुए सभी से शो-कॉज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब यदि संतोषजनक नहीं पाया जाएगा तो लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक तथा विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला-स्तरीय धावा दल&comma; जिसके सदस्य अपर जिला दंडाधिकारी &lpar;आपूर्ति&rpar;&comma; स्थापना उप समाहर्ता तथा जिला कल्याण पदाधिकारी हैं&comma; द्वारा आज 10&period;18 बजे पूर्वाह्न जिला निबंधन कार्यालय&comma; 10&period;40 बजे पूर्वाह्न जिला सहकारिता कार्यालय&comma; 10&period;50 बजे पूर्वाह्न सहायक निबंधक सहयोग समितियाँ कार्यालय एवं 11&period;00 बजे पूर्वाह्न जिला मत्स्य पदाधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिला निबंधन कार्यालय में 11 कर्मी&comma; मत्स्य कार्यालय में 01 अधिकारी&comma; जिला सहकारिता कार्यालय में 01 अधिकारी एवं एक कर्मी तथा सहायक निबंधक सहयोग समितियाँ में 02 अधिकारी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का आज का वेतन अगले आदेश तक अवरूद्ध करते हुए उन सभी से स्पष्टीकरण किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विदित हो कि डीएम डॉ&period; सिंह के निदेश पर जिला-स्तरीय&comma; अनुमंडल-स्तरीय एवं प्रखंड-स्तरीय धावा दलों द्वारा विभिन्न कार्याेलयों का नियमित तौर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिला-स्तरीय धावा दल में तीन सदस्य नामित हैंः- अपर जिला दंडाधिकारी &lpar;आपूर्ति&rpar;&comma; स्थापना उप समाहर्ता तथा जिला कल्याण पदाधिकारी। प्रति अनुमंडल तीन धावा दलों का गठन किया गया है। इस प्रकार 18 अनुमंडल-स्तरीय धावा दल सक्रिय है। 23 प्रखंड-स्तरीय धावा दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक प्रखंड-स्तरीय दल में तीन पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन धावा दलों द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों&comma; आईसीडीएस कार्यालयों&comma; स्वास्थ्य केन्द्रों&comma; अस्पतालों&comma; लोक सेवा केन्द्रों&comma; निबंधन कार्यालयों सहित सभी कार्यालयों एवं शाखाओं का औचक जाँच किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ज़िलाधिकारी ने सभी कार्यालयों के नियंत्री अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों का बायोमेट्रिक एटेंडेंस प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इसका अनुपालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि प्रायः ऐसी शिकायतें प्राप्त होती रहती है कि अनुमंडल&comma; प्रखंड&comma; अंचल कार्यालयों तथा अनुमंडलीय अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थापित पदाधिकारी&comma; चिकित्सक एवं कर्मचारीगण समय पर कार्यालय&sol;अस्पताल में उपस्थित नहीं रहते हैं। इससे न केवल कार्यालय की कार्य-संस्कृति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है बल्कि आम लोगों को भी काफी असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक कर्तव्यों पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समय से उपस्थिति अच्छी कार्य-संस्कृति की पहली आवश्यकता है। समय पर कार्यालय नहीं आना सरकारी सेवक के लिए निर्धारित आचरण के विरूद्ध कृत्य है। सभी कार्यालय प्रधानों को सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है कि उनके क्षेत्राधीन पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालयों एवं अस्पतालों के जाँच के लिए पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है जो समय-समय पर यहाँ औचक निरीक्षण करेंगे तथा बायोमेट्रिक सहित उपस्थिति की जाँच करेंगे। जाँच के उपरांत निरीक्षी पदाधिकारियों द्वारा उसी दिन अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा। अनुपस्थित पदाधिकारियों&comma; चिकित्सकों एवं कर्मियों के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल