पटना सिटी के दो थानों का औचक निरीक्षण, अनुसंधान कार्यों की हुई समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक&comma; पटना सिटी अतुलेश झा द्वारा आलमगंज एवं सुलतानगंज थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों थानों में लंबित कांडों की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में थानेवार सभी अनुसंधान पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कांडों की शीर्षवार समीक्षा की गई। इस दौरान हाल ही में दर्ज हुए मामलों के साथ-साथ पूर्व से लंबित मामलों के अनुसंधान की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>झा ने अनुसंधान कार्यों में गति लाने और ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही या विलंब की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु