जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभाकक्ष में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी&comma; प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज एवं संबंधित पदाधिकारी के साथ आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर प्रखंड वार गहन समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा पीपीटी के माध्यम से माह मई 2022 का अन्त्योदय अन्न योजना&sol; पी०एच०एच० योजना का आवंटित खाद्यन 99&period;25 प्रतिशत उठाव कर 93&period;22 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण दिनांक 23&period;06&period;2022 तक किया गया है। वहीं माह जून 2022 का अन्त्योदय अन्न योजना&sol; पी०एच०एच० योजना का 75&period;01 प्रतिशत का खाद्यन का उठाव कर 51&period;62 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण दिनांक 04&period;07&period;2022 तक किया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना माह मई 2022 में आवंटित खाद्यान्न 99&period;17 प्रतिशत उठाव कर 92&period;46 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण दिनांक 23&period;06&period;2022 तक पूर्ण कर लिया गया है। माह जून 2022 का अन्त्योदय अन्न योजना&sol; पी०एच०एच० योजना का 72&period;82 प्रतिशत का खाद्यन का उठाव कर 51&period;19 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण दिनांक 04&period;07&period;2022 तक किया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत माह जून 2022 में 1408 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का भंडार निर्गमादेश जारी हुआ है&comma; जिसमें से 1061 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को खाद्यान्न दिनांक 04&period;07&period;2022 तक पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह जून 2022 में 1429 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का भंडार निर्गमादेश जारी हुआ है। जिसमें से 1121 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को खाद्यान्न दिनांक 04&period;07&period;2022 तक पहुंचाया गया है। डोर स्टेप डिलेवरी की समीक्षा के क्रम में बताया गया है कि माह जून 2022 का आवंटित खाद्यान्न का वितरण परिवहन अभिकर्ता द्वारा किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नये राशन कार्ड समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विभाग द्वारा 20 हजार नये कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त है। जिसमें अररिया अनुमंडल को 12000 हजार तथा फारबिसगंज को 8000 नया राशन कार्ड बनाने हैं। अबतक दोनों अनुमंडल से 21302 नये राशन कार्ड बनाए गये हैं। जून में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा कुल 285 ज0वि0प्र0 विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 28 विक्रेताओं से स्पष्टीकरण पूछा गया है। 03 दुकानें रद्द की गई और 01 एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया कि पेट्रोल पम्प एन०ओ०सी० हेतु कुल 45 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें 03 पेट्रोल पम्प हेतु एन0ओ0सी0 निर्गत हुआ है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को हिदायत दी गई कि बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन हरहाल में करना सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नए राशन कार्ड के लाभुकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। प्राथमिकता के आधार पर जहां अधिक वर्षा होने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राशन का वितरण ससमय हर हालत में करने का निर्देश दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को लगातार जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण एवं अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज तथा डीएम एसएफसी&comma;सहायक गोदाम प्रबंधक एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश