सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री की पूजा

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> अररिया-सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सेहत की कामना को लेकर गुरूवार को बड़ी संख्‍या में वट वृक्ष के नीचे जुटी। अपने सुहाग की सलामती की मन्नतें मांग यहां विधि-विधान से महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। अररिया जिले के अलग-अलग गांवों में अपनी मान्‍यताओं को जीवंत करने सुबह-सवेरे से ही सुहागिनों का हुजूम वट वृक्ष के नीचे जुटने लगा।<br>यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को रखा जाता है। हिन्दू धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को भी विवश कर दिया था। इस व्रत के दिन सत्यवान-सावित्री कथा को भी सुना जाता है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वट सावित्री पूजन को लेकर जिले के सभी प्रखंड के मंदिरों में सुबह से ही सुहगिनों की भीड़ देखने को मिली। वट सावित्री का दिन सुहगिनों के लिये सबसे उत्तम दिन है। पति की लम्बी उम्र के लिये निर्जला व्रत रख कर सावित्री&comma; सत्यवान&comma; यमराज के साथ वट वृक्ष की पूजा करती है। हालांकि कोरोनाकाल के बावजूद भी महिलाओं में संक्रमण की चिंता नहीं देखी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन