लॉज में मिला संदिग्ध अवस्था मे छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र इलाके में आईआईटी की तैयारी करने वाले छात्र का संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है। बताया जा रहा है कि राहुल नामक छात्र का कमरे में खून से सना हुआ शव बरामद हुआ है। साथ ही उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान मौजूद है। जिसके बाद मौत का यह मामला गहराता जा रहा है। परिजनों ने राहुल की हत्या की आशंका जाहिर की है।बताया जा रहा है कि राहुल समस्तीपुर के सिमराहा के खानपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। पटना में पिछले चार माह से बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति राम कृष्ण नगर कॉलोनी स्थित निजी लॉज के कमरे में रह कर वह पढ़ाई कर रहा था। जिस कमरे में राहुल रहा करता था&comma; उसी कमरे में उसके साथ एक पार्टनर भी रहा करता था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार मृतक छात्र राहुल का किराया बकाया को लेकर उसके रूम पार्टनर से नोकझोंक हुई थी। परिजनों आशंका जाहिर की है कि इसी विवाद के कारण राहुल को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है&period; राहुल के कमरे में उसकी शव के पास सब्जी बनाने में इस्तेमाल की जानेवाली करछी रखी हुई बरामद की गई है&period; माना जा रहा है कि हत्या में इसी करछी का इस्तेमाल किया गया है&period; वहीं कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा हुआ है। वही छानबीन में जुटी पुलिस बहरहाल कमरे में मृतक छात्र के बिखरे खून किसी बड़ी घटना की ओर इशारा करते नजर आ रहा है। वही घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है&period; हालांकि अब पोस्टमार्टम जांच के बाद व मामले की पूरी तफ्तीश से ही घटना के असल कारणों का पता चल पाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश