अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के कार्यों का अध्ययनरत छात्रा ने गहन अध्ययन किया

&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के हांसा पंचायत के नागरबस्ती में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू की अध्ययनरत छात्रा नंदिता रानी ने अपने प्रायोगिक कार्य के दौरान वारिसनगर के ख्याति प्राप्त संगठन अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के कार्यों का गहन अध्ययन किया। उन्होंने औसेफा के निदेशक देव कुमार से विस्तृत चर्चा कर संस्था द्वारा चलाए जा रहे परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं संस्था के कार्यों को देखने&comma; समझने एवं सीखने के पश्चात उनके एवं संस्था के सामाजिक अनुभवों का अवलोकन कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें कि छात्रा नंदिता रानी अपने प्रायोगिक कार्य के दौरान पिछले एक माह से चेतना सामाजिक संस्था के मार्गदर्शन में फील्ड वर्क कर रही है। जो एनजीओ संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव गौतम एवं डॉ० मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में दौरा कर विभिन्न सामाजिक संगठनों का अध्ययन कर रही है। वहीं औसेफा के निदेशक श्री कुमार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए माक्स उपलब्ध कराया तथा कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु विस्तृत चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव