सक्रिय दलालों के खिलाफ होगी सख्त कारवाई

&NewLine;<p><strong>धनबाद&colon;<&sol;strong> एक ओर वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण का खतरा&comma; वहीं दूसरी ओर जिले के महिला थाना में दलालों का जमावड़ा पीड़ितों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। मीडिया कर्मियों के पास दलालों के कारनामो की शिकायत पीड़ितों द्वारा लगातार आ रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को जब मीडिया कर्मी महिला थाना परिसर में पहुंचे तो देखा गया कि दलाल किस्म के कई स्वयंभू नेता व नेत्री भोले भाले लोगों को गुमराह कर थाना से काम करा देने की बात कह कर थाना परिसर में मंडरा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ऐसे में जब संवाददाता ने वहां मौजूद दलाल किस्म के लोगों से बात करना चाहा&comma; तो वह लोग कन्नी काटकर धमकी देने के अंदाज में खिसकते नजर आएं। इस बाबत एक पीड़िता ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया है कि उसका परिवारिक विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्ष महिला थाना से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस बाबत महिला थाना के जिम्मेदार लोग भी उनके समस्याओं को सुनकर सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वही महिला थाना परिसर मे एक स्वयंभू महिला नेत्री ने उससे रकम की मांग की तथा मामले में उसके पक्ष में पुलिस से काम करा देने की बात भी कही। परंतु पीड़िता का मामला पहले से ही सुलह की स्थिति में था। जिससे वह उन दलालों के झांसे में नहीं आई।<br &sol;>उसने मीडिया को बताया कि कई ग्रामीण और भोले भाले लोग इन दलाल रूपी नेताओं के चक्कर में फंस कर आर्थिक दोहन का शिकार हो रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वही मीडिया ने जब महिला थाना के प्रभारी कुमारी विशाखा से इस बात पर जवाब मांगा तो उन्होंने बताया कि अब तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। परंतु मीडिया द्वारा सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा है कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करेगी&comma; जिससे कि भोले-भाले ग्रामीण दलालों के चंगुल में फंसने से बच सकें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”