चोरी गई क्रेन मशीन झारखंड से बरामद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; गया जिले के चाकंद रेलवे स्टेशन से चोरी हुई हाइड्रा क्रेन मशीन को रेलवे पुलिस ने झारखंड से बरामद कर लिया है। वादी मुकेश कुमार&comma; पिता-प्यारे यादव&comma; निवासी थाना-आती&comma; जिला-गया ने 25 फरवरी 2025 को रेल थाना गया में आवेदन देकर अपनी क्रेन मशीन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर रेल थाना गया कांड संख्या- 52&sol;25&comma; दिनांक- 25&period;02&period;25&comma; धारा- 303&lpar;2&rpar; बी०एन०एस० के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर उक्त हाइड्रा क्रेन मशीन&comma; जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01GN-6321 है&comma; झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के दौरीचक से सही-सलामत बरामद कर ली गई। हालांकि&comma; इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बरामद क्रेन मशीन की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सफल बरामदगी में रेल थाना गया के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। टीम का नेतृत्व रेल थाना गया के थानाध्यक्ष पु०नि० राजेश कुमार सिंह ने किया&comma; जिसमें पु०अ०नि० पिंटू कुमार चौधरी&comma; हवलदार योगेंद्र यादव&comma; सिपाही रंजीत कुमार&comma; कुणाल सिंह&comma; नवनीत कुमार और धर्मराज मौर्य शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार