प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीतामढ़ी में ‘जानकी नवमी’ पर मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में लिया भाग

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> भारतीय जनता पार्टी&comma; बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्री संजय सरावगी आज सीतामढ़ी में आयोजित &OpenCurlyQuote;जानकी नवमी’ के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य आचार्य रामभद्राचार्य जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि माँ जानकी त्याग&comma; तपस्या&comma; मर्यादा और नारी शक्ति की अनुपम प्रतीक हैं। उनका जीवन हम सभी को धैर्य&comma; समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।<br><br>उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने के बाद उसके 100 किलोमीटर के आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है और समृद्धि का नया दौर शुरू हुआ है। उसी प्रकार जब माँ जानकी का भव्य मंदिर निर्माण होगा&comma; तो पूरे मिथिला क्षेत्र में विकास और समृद्धि आएगी&comma; जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और अवसरों में वृद्धि होगी। श्री सरावगी ने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और समाज में समरसता एवं सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। हम सभी को माँ जानकी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज