पटना में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, शिक्षक हित और शिक्षा सुधार पर मंथन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ &lpar;BRVAS&rpar; की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पटना में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार&comma; शिक्षकों की समस्याओं&comma; पूर्ण वेतनमान&comma; ट्रांसफर पॉलिसी&comma; संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण&comma; पर्याप्त संसाधन और उनके अधिकारों की सुरक्षा मिलना जरूरी है। संघ ने शिक्षा में नवाचार&comma; तकनीक के बेहतर उपयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षकों के पूर्ण वेतनमान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संघ ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप उन्हें सम्मानजनक एवं पूर्ण वेतनमान मिलना चाहिए। संघ ने इस मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने की बात कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिक्षकों के लिए लागू की गई ट्रांसफर पॉलिसी को संघ ने शिक्षक हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया। संघ ने कहा कि नीति के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से रखा जाएगा। वहीं&comma; शनिवार को हाफ-डे से संबंधित निर्णय एवं पहल के लिए भी संघ की ओर से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान को प्रदेश स्तर पर और व्यापक बनाने का निर्णय लिया गया। जिला&comma; प्रखंड एवं विद्यालय स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक विद्यालय अध्यापकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनीश सिंह ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता शिक्षक हित के साथ-साथ शिक्षा हित भी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महासचिव पी&period; एस&period; ठाकुर ने संगठन की आगामी गतिविधियों एवं विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। मुख्य प्रवक्ता सुमन चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ संगठन शिक्षा के सकारात्मक पक्ष को भी समाज के सामने लाने का काम करेगा। बैठक में कोषाध्यक्ष रवि कुमार&comma; उप महासचिव प्रियंका सिंह&comma; सचिव मनीषा कुमारी&comma; आईटी सेल प्रभारी नेहा कुमारी&comma; मीडिया प्रभारी सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा शिक्षक हित और शिक्षा हित से जुड़े मुद्दों पर संगठित एवं सकारात्मक तरीके से कार्य करने का संकल्प लिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

झूलन महोत्सव में भक्ति के रंग में रंगा दादी मंदिर, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

जीसस एंड मैरी एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ संपन्न

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा एम्स पटना, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस