फुलकाहा में SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 920 बोतल नेपाली शराब बरामद; एक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की आई समवाय फुलकाहा और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को विशेष गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई की। टीम ने भारत की ओर लाए जा रहे 920 बोतल नेपाली शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कुल मात्रा 276 लीटर बताई गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; 1 सितंबर 2026 को सुबह करीब 7&colon;30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 188&sol;3 से लगभग 50 मीटर भारत की ओर संयुक्त टीम ने विशेष गश्ती के दौरान कार्रवाई की। तलाशी के दौरान नेपाली शराब की 920 बोतलें&comma; दो मोटरसाइकिल और एक Infinix मोबाइल फोन बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान जीवन कुमार &lpar;21 वर्ष&rpar;&comma; पिता जयराम यादव&comma; निवासी मिर्जापुर&comma; पोस्ट भांगही&comma; थाना फुलकाहा&comma; जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि शराब नेपाल से भारत की ओर लाई जा रही थी। संयुक्त अभियान में SSB की ओर से सहायक उपनिरीक्षक&comma; मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी सहित कुल तीन जवान तथा बिहार पुलिस की ओर से सहायक उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल शामिल थे। बरामद शराब&comma; दोनों मोटरसाइकिल&comma; मोबाइल फोन और गिरफ्तार युवक को फुलकाहा थाना में सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर जिला अंतर्गत चल रही विकासात्मक एवं लोक कल्याण कारी योजनाओं को दें गति : डीएम

समय पर जांच और अस्पताल की देखभाल से बढ़ा भरोसा, सुरक्षित मातृत्व की ओर बढ़ रहा बिहार

जनसुनवाई में मंत्री शीला मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएं