एसएसबी जवानों ने देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलकाहा एसएसबी जवानों ने शनिवार की शाम नेपाल के एक व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ भारत नेपाल सीमा पर घर दबोचा।<br>इस बाबत फुलकाहा एसएसबी बीओपी कैंप प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मानिकपुर बॉर्डर के समीप पिलर संख्या 188&sol;3 के पास से नेपाल के सुनसरी जिला&comma; पांचोसीमर निवासी विनोद मंडल को बाइक से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही सीमा पर तैनात जवानों ने उक्त बाइक सवार को रोककर तलाशी किया। तलाशी के दरमियान उक्त व्यक्ति के पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मौके पर से ही देसी कट्टा के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर कैंप लाया गया&comma; जहां पूछताछ के बाद कागजी खानापूर्ति कर आज शुक्रवार को फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। एसएसबी के इस अभियान में एसआई दुर्गेश कुमार पांडे&comma; जवान राहुल कुमार&comma; संजीव दुबे&comma; रोहतास मीना&comma; आदि शामिल थे। कैंप प्रभारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वहीं फुलकाहा थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी ने गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन