एसएसबी जवानों ने तस्करी के बाइक पर लदे डीजल व पेट्रोल सहित एक व्यक्ति को धरदबोचा!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ सफेदपोश के द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को चुना लगाने के उद्देश्य से सीमा पर डीजल व पेट्रोल तथा अनेकों प्रतिबंधित सामानों की तस्करी करवाने में तत्पर रहते हैं। जहां सीमा पर तैनात एसएसबी जवान तस्करी को रोकने में सीमा पर डटे रहते हैं&comma; तो वही खुली सीमा का फायदा उठाकर तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी कड़ी में 56वीं वाहिनी एसएसबी फुलकाहा बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा जवानों के साथ सीमा पिलर संख्या 190&sol;05 भवानीपुर के समीप एक बाइक पर लादे डीजल व पेट्रोल सहित एक व्यक्ति को धर दबोचने में कामयाब रहे। दबोचे गए व्यक्ति के पास से 135 लीटर डीजल 70 लीटर पेट्रोल एवं बीआर 38एन-7933 बाइक बरामद हुआ। जो नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ले जा रहा था।जप्त सामग्रियों का कागजी खानापूर्ति के बाद कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की