एसएसबी जवान ने जप्त की तस्करी का शराब, दो बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी 56वीं वाहिनी फुलकाहा के जवानों ने शनिवार को नेपाली देशी शराब के साथ दो बाइक सहित तीन तस्कर को धरदबोचा&period; मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी कैंप प्रभारी दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में आज सुबह करीब 6बजे गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा बीरपुर रोड मिल्की डुमरिया के पास 540 बोतल शराब के साथ दो अपाचे बाइक सहित तीन तस्कर को जवानों ने धरदबोचा।दबोचे गये तस्कर मानिकपुर निवासी पिंटू यादव व अमरीश यादव तथा थाना किशनपुर&comma; जिला सुपौल निवासी अमित कुमार अमन शामिल है। एसएसबी के इस अभियान में एसआई दुर्गेश कुमार पांडे&comma; कांस्टेबल राजेश कुमार&comma; हरेंद्र कुमार&comma; रोहिताश मीना&comma; आदि जवान शामिल थे। गिरफ्तार तस्कर एवं जप्त सामग्रियों का कागजी खानापूर्ति के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया।फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने उक्त तीनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा