भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 4.24 लाख नेपाली मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत &OpenCurlyDoubleQuote;आई” समवाय जोगबनी के बीसीपी गेट पर जवानों ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-180 के समीप भारतीय क्षेत्र में एसएसबी की बीआईटी टीम द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 4 लाख 24 हजार नेपाली मुद्रा बरामद की गई। मामले में एसएसबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है&comma; जिसकी पहचान राजेश चौधरी &lpar;52 वर्ष&rpar;&comma; निवासी रामपुर वार्ड संख्या-01&comma; फारबिसगंज&comma; जिला अररिया के रूप में हुई है।एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि जब्त नेपाली मुद्रा&comma; मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में एसएसबी की इस कार्रवाई से अवैध तस्करी गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील