600 बोतल शराब के साथ एसएसबी व पुलिस के जवानों ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती थाना फुलकाहा एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी एवं फुलकाहा थाना पुलिस के जवानों ने मिल कर शनिवार देर रात्री करीब 012&colon;30बजे संयुक्त गश्ती के दौरान सीमा पिलर संख्या-187&sol;01 से चार किलोमीटर दक्षिण दिशा में लक्ष्मीपुर चौक से पूरब रिंग बांध के समीप नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 600 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा&period; इस बाबत बीओपी प्रभारी एसआई दुर्गेश पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि नेपाल से कुछ तस्कर बाइक पर शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ फुलकाहा थाना पुलिस से मिलकर गस्ती के लिए निकल गए। जैसे ही लक्ष्मीपुर चौक के निकट पहुंचा कि जवानों ने देखा पूरब दिशा में बाइक लेकर कुछ लोग जा रहे हैं। जवानों व थाना पुलिस के साथ मिलकर हम लोगों ने बाइक सवार का पीछा किया। कुछ ही दूर पर जाकर रिंग बांध के पास शराब व एक व्यक्ति को छोड़ कर तस्कर बाइक लेकर भाग निकला। मौके पर उपस्थित व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए शराब जप्त कर कैंप लगाया गया जहां कागाजी खानापूर्ति के बाद रविवार को फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इसकी जानकारी कैंप प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडे ने दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बच्चा चोरी की अफवाह पर दो जगहों पर बवाल, भीड़ ने युवकों की पिटाई की

गरीबों के हक पर बुलडोजर चला तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : दीपांकर भट्टाचार्य

पारदर्शी लॉटरी से किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ : रामकृपाल यादव