खेल दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>शनिवार को मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी के परिसर में खेल दिवस का आयोजन किया गया&period; इस अवसर पर मॉन्टेसरी से पंचम वर्ग तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया&period; गंगा&comma; यमुना&comma; झेलम एवं व्यास हाउस के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं&comma; जिसमें चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक ड्रिल प्रदर्शन से किया गया&period; बच्चों ने आकर्षक परिधान पहनकर आठ प्रकार की ड्रिल प्रस्तुत की&comma; जिसमें स्वास्थ्य&comma; शिक्षा&comma; ज्ञान-विज्ञान तथा पिरामिड निर्माण जैसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम शामिल थे। खेल शिक्षक आलोक कुमार सिंह एवं रोहित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं&period; इनमें 30 मीटर दौड़&comma; 50 मीटर दौड़&comma; 100 मीटर दौड़&comma; फ्रॉग रेस&comma; कलेक्ट द कोन&comma; बैलेंस द बुक&comma; लेमन एंड स्पून रेस&comma; पैक द बैग रेस&comma; बनाना रेस&comma; हर्डल रेस &lpar;12 इंच&rpar;&comma; कैटरपिलर रेस&comma; थ्रो बॉल रेस&comma; थ्री लेग रेस&comma; होल्ड एंड जंप विद बॉल रेस&comma; हर्डल रेस &lpar;20 इंच&rpar;&comma; रिले रेस &lpar;50 मीटर × 4&rpar; तथा स्टीपल चेज रेस &lpar;50 मीटर&rpar; शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण एवं रोमांचक प्रदर्शन को देखकर दर्शक बेहद उत्साहित नजर आए&period; पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा&period; दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के निदेशक अरशद अहमद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है&period; उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और वे आत्मविश्वासी&comma; भावनात्मक रूप से मजबूत&comma; सामाजिक रूप से सक्रिय तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ बनते हैं&period; ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पढ़ाई की एकरसता से मुक्त कर उन्हें ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं। विद्यालय की प्राचार्या सुप्रिया चटर्जी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और कौशल की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है&period; उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल दिवस विद्यार्थियों में शारीरिक स्फूर्ति&comma; अनुशासन एवं टीम भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!