सेवा की भावना भाजपा की मूल पहचान: नंदकिशोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना सिटी&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> खाजेकलां सामुदायिक भवन में गुरुवार को स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष&comma; मंडल प्रभारी और जिला पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में &&num;8216&semi;मेरी माटी&comma; मेरा देश&&num;8217&semi; कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। वहीं&comma; आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के पुनीत अवसर पर 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जायेगा। जिसके माध्यम से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। साथ ही लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए &&num;8216&semi;आयुष्मान भव &colon;&&num;8217&semi; विशेष अभियान चलाया जायेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि सेवा की भावना ही भाजपा की मूल पहचान है। पीएम मोदी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में सेवा भावना को और मजबूत किया है। वे देश के हर वर्ग और हर तबके के लोगों की सेवा निःस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। इसलिए पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया जाना सर्वथा उनकी भावना के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। महात्मा गांधी स्वच्छता के लिए हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहे। पीएम मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सच्चे अनुगामी हैं। उन्होंने स्वच्छता अभियान को राष्ट्रीय अभियान बनाया और हर व्यक्ति को इससे जोड़ा। इसलिए 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन से 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाना&comma; देश-दुनिया को बड़ा संदेश देगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने कहा कि जी-20 के भव्य और सफल आयोजन ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि पीएम मोदी ग्लोबल लीडर हैं और भारत विश्वगुरु बनने की दहलीज पर है। इस मौके पर श्री अभिषेक कुमार जिलाध्यक्ष&comma; श्री रंजीत कुमार सिन्हा&comma; श्री विनय केशरी&comma; श्री सुरेश पटेल&comma; संजय सिंह&comma; स्मिता रानी&comma; विनोद पासवान&comma; कांति केशरी&comma; मंडल के अध्यक्ष&comma; महामंत्री&comma; मंडल के प्रभारी&comma; मंच-मोर्चा के अध्यक्ष सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थेl<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील