जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण में की प्रक्रिया में लायें तेजी : जिलाधिकारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। इस क्रम में जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण&comma; मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं&comma; संस्थागत प्रसव सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे और बेहतर बनाने को लेकर अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिये गये। समीक्षात्मक बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थियों को कार्ड निर्गत करने व 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिये आयुष्मान वय वंदना निर्माण के लिये जिले में आगामी 26 से 28 मई तक तक आयोजित विशेष अभियान की सफल पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुष्मान कार्ड निर्माण में लायें तेजी<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिलाधिकारी ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण की सुस्त रफ्तार पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कार्ड निर्माण मामले में जिले की उपलब्धि निराशाजनक है। उन्होंने विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का कार्ड निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया। बताया गया कि कार्ड निर्माण मामले में जिले की उपलब्धि महज 24।74 है। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष अभियान के क्रम में अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का कार्ड निर्माण सुनिश्चित कराया जाये। ताकि योजना का समुचित लाभ लोगों को उपलब्ध हो सके। इसके लिये संबंधित क्षेत्र की आशा&comma; आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियों को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में विशेष अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व अभियान के क्रम में आयोजित विशेष शिविर में संबंधित कर्मियों के साथ-साथ सभी जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संस्थागत प्रसव को दें बढ़ावा<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>विभागीय योजनाओं की समीक्षा के क्रम में बीते मार्च महीना की तुलना में अप्रैल संस्थागत प्रसव संबंधी मामलों में आयी गिरावट को लेकर अधिकारियों से जरूरी पड़ताल की। बीते मार्च महीने में संस्थागत प्रसव संबंधी मामले में जिले की उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 64।84 फीसदी थी। जो अप्रैल में 51।95 फीसदी दर्ज की गयी। जिलाधिकारी ने इसके कारणों की पड़ताल करते हुए इसमें सुधार को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। बैठक में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप&comma; डीआईओ डॉ मोईज&comma; डीवबीडीसीओ डॉ अजय कुमार&comma; डीपीएम संतोष कुमार&comma; डीएमएनई पंकज कुमार&comma; डीपीसी राकेश कुमार&comma; सभी एमओआईसी&comma; बीएचएम&comma; बीसीएम सहित सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!