टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन में लायें तेजी, उपलब्ध करायें समुचित इलाज की सुविधा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> जिले में टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत टीबी मरीजों की खोज व उपचार को प्रमुखता दिया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग टीबी मुक्त भारत अभियान को एक जनआंदोलन का रूप देने को लेकर जरूरी पहल कर रहा है। लिहाजा संभावित मरीजों की खोज&comma; समुचित इलाज का इंतजाम व मरीजों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कवायद जारी है। टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता में निक्षय मित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए इसकी संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक टीबी मरीजों को इससे लाभान्वित किया जा सके। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन संबंधी निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिये संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये हैं। मरीजों को उपलब्ध करायें हर संभव चिकित्सकीय मदद टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता में टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन को महत्वपूर्ण बताते हुए सिविल सर्जन ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक व प्राइवेट स्तर पर मरीजों के नोटिफिकेशन में तेजी लाने की जरूरत है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>खास कर निजी चिकित्सकों से संपर्क स्थापित कर इलाज के लिये आने वाले मरीजों से संबंधित सूचना विभाग को उपलब्ध कराने के लिये प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों को चिह्नित करते हुए उन्हें निक्षय मित्र बनने के लिये प्रेरित किया जाये। ताकि उनके सहयोग से अधिक से अधिक टीबी मरीजों तक जरूरी पोषाहार&comma; चिकित्सकीय सहायता&comma; भावनात्मक समर्थन सहित अन्य मदद उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने हर दिन ओपीड़ी में आने वाले कम से कम 10 फीसदी मरीजों का टीबी जांच सुनिश्चित कराने का आदेश दिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मरीजों का नोटिफिकेशन बढ़ाने का हो रहा प्रयास<br>जिला यक्ष्मा रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ वाईपी सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में मरीजों के नोटिफिकेशन में तेजी आयी है। इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी चिकित्सा संस्थान के माध्यम से प्रति माह टीबी नोटिफिकेशन के निर्धारित लक्ष्य 221 की तुलना में अगस्त माह में हमारी उपलब्धि 89 फीसदी रहा है। वहीं प्राइवेट स्तर पर मरीजों के नोटिफिकेशन मामले में निर्धारित लक्ष्य 256 में हमारी उपलब्धि 24 फीसदी के करीब है। बीते माह की तुलना में इसमें 06 फीसदी का सुधार हुआ है। इसे और बेहतर बनाने की पहल की जा रही है।<br>जिले में फिलहाल टीबी के 2584 इलाजरत मरीज<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला टीबी समन्वयक व निक्षय मित्र योजना के नोडल अधिकारी दामोदर प्रसाद ने बताया कि जिले में फिलहाल टीबी के 2584 इलाजरत मरीज हैं। जिले में पंजीकृत निक्षय मित्रों की संख्या 88 है। उनके माध्यम से कुल 202 मरीजों को जरूरी सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हाल के दिनों में टीबी रोगियों की जांच व नोटिफिकेशन मामले में तेजी आयी है। ओपीडी में आने वाले संभावित मरीजों की प्रमुखता के आधार पर जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

बिहार वेटरिनरी कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 71 यूनिट रक्त संग्रह

एम्स पटना में उद्यमिता कॉन्क्लेव 2026, नवाचार और स्टार्टअप्स को मिली नई दिशा