15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी की विशेष चेकिंग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फरीदाबाद&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा <&sol;strong>&colon;  15 अगस्त को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जीआरपी पुलिस की ओर से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बल्लभगढ़&comma; न्यू टाउन&comma; ओल्ड फरीदाबाद&comma; असावटी और पलवल रेलवे स्टेशनों पर पुलिस टीम ने यात्रियों और उनके सामान की जांच की। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर बैठे यात्रियों के बैग और अन्य सामान की जांच की गई। इसके अलावा ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों के सामान को भी चेक किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिसकर्मियों ने कई ट्रेनों के अंदर जाकर भी यात्रियों के सामान की जांच की। किसी तरह का संदिग्ध सामान मिलने पर उसकी गहनता से जांच की गई। सुरक्षा जांच में डॉग स्क्वायड की टीम की भी मदद ली गई। जीआरपी की एएसआई सुदेश कुमारी ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चेकिंग अभियान में जीआरपी के साथ आरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि कोई असामाजिक तत्व स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी तरह की गलत गतिविधि को अंजाम न दे सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बाइट- सुदेश कुमारी ASI&comma; जीआरपी पुलिस<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि वे ट्रेन में सफर करते समय किसी अनजान व्यक्ति का सामान अपने साथ न रखें और कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस टीम करीब हर एक घंटे में स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग कर रही है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर चार पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। जीआरपी पुलिस का कहना है कि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम रहे&comma; यही पुलिस की प्राथमिकता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

सरकारी जमीन पर साम्राज्य ध्वस्त, 1.5 करोड़ की फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस तैनात स्वतंत्रता दिवस को लेकर : एसपी भूपेंद्र सिंह