आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण को लेकर जिले में विशेष अभियान संचालित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> स्वास्थ्य व पोषण संबंधी मामलों के सुधार में जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गर्भवती व धात्री महिला के साथ-साथ नवजात के स्वास्थ्य व पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्रों के ऊपर है। आंगनबाड़ी केंद्रों का सफल संचालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश पर जिले में सघन जांच अभियान का संचालन किया गया। केंद्रों के निरीक्षण व जांच के लिये जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंडवार विशेष टीम का गठन किया गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पोषण व स्वास्थ्य मामलों में सुधार में केंद्र की भूमिका महत्वपूर्ण &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व पोषण संबंधी मामलों में सुधार में आंगनबाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गर्भवती महिलाएं व 0 से 6 साल आयु वर्ग के बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण संबंधी मामलों में सुधार को अभियान का उद्देश्य बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के उचित शारीरिक&comma; मानसिक विकास की आधारशीला रखी जा सकती है। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का सफल संचालन जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है। इसे लेकर आगे भी इस तरह का सघन अभियान संचालित किये जाने की बातें उन्होंने कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>केंद्र के जरिये स्वास्थ्य व पोषण मामले में सुधार संभव &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीओ आईसीडीएसस ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर विभिन्न प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि संबंधित पोषक क्षेत्र में रहने वाली कोई भी महिला केंद्र में अपना नाम दर्ज करा सकती है। योग्य लाभुक महिलाओं को प्रत्येक माह निर्धारित तिथि को केंद्र के माध्यम से मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिला व छोटे उम्र के बच्चों के टीकाकरण नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध करायी जाती है। लिहाजा केंद्र का सफल संचालन जरूरी है। निरीक्षण के क्रम में टीएचआर का वितरण&comma; केंद्र पर बच्चों की उपस्थति उपलब्ध इंतजाम सहित केंद्र संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच किये जाने की जानकारी उन्होंने दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विशेष टीम पर थी प्रखंड वार निरीक्षण का जिम्मा &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच के लिये प्रखंडवार विशेष टीम गठित किये गये थे। अररिया प्रखंड में जांच का जिम्मा संभाल रहे डीपीआरओ किशोर कुमार ने बताया कि&comma; वरीय उपसमाहर्ता मासूम अंसारी को जोकीहाट&comma; अपर एसडीओ राजू कुमार को सिकटी&comma; विकास कुमार को कुर्साकांटा&comma; विजय कुमार फारबिसगंज&comma; अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी विपिन कुमार भरगामा&comma; भूमि उपसमाहर्ता फारबिसगंज को नरपतगंज प्रखंड में जांच का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को जांचोपतरांत संबंधित प्रतिवेदन जिलाधिकारी को समर्पित करने का आदेश प्राप्त है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण