बेऊर थाना के नए भवन का एसपी सिटी पश्चिम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का दिया निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। पटना के बेऊर थाना के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सिटी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने निर्माण कार्य की प्रगति का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की तथा निर्माण कार्य में लगे मजदूरों&comma; राजमिस्त्रियों और अन्य कर्मियों से भी बातचीत कर कार्य की स्थिति की जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसपी सिटी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने भवन के विभिन्न हिस्सों का भौतिक निरीक्षण करते हुए कहा कि थाना भवन का निर्माण मजबूत&comma; सुरक्षित और मानकों के अनुरूप होना चाहिए&period; किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी&period; उन्होंने संबंधित अभियंताओं और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति पर फीडबैक लिया तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों&comma; निर्माण की मजबूती और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि थाना भवन पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भानु प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की नियमित जांच की जाए और कार्य की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाए&period; उन्होंने कहा कि भवन निर्माण ऐसा हो जो लंबे समय तक सुरक्षित और उपयोगी साबित हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में आवश्यक सुधार संबंधी कई सुझाव भी दिए और कहा कि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जल्द से जल्द नए थाना भवन को पुलिसकर्मियों और आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा