जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गुणपुरा गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपनी ही मां को गोली मार दी&period; घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है&period; गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में भर्ती कराया गया है&comma; जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है&period; घटना के बाद आरोपित बेटा घर छोड़कर फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार गुणपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय अनुसूया देवी&comma; पति अवध किशोर सिंह&comma; अपने हिस्से की जमीन को लेकर परिवार में चल रहे विवाद से परेशान थीं&period; बताया जाता है कि उनका बेटा चंदन कुमार लगातार मां पर जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था&period; वहीं अनुसूया देवी का कहना था कि यह जमीन उनके बुढ़ापे का सहारा है और वह इसे किसी के नाम नहीं करेंगी&period; इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई&period; आरोप है कि गुस्से में आकर चंदन कुमार ने अपनी मां पर गोली चला दी&period; गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं&period; गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में अफरा-तफरी मच गई&period; स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी&period; पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इधर दिनदहाड़े मां को गोली मारने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है&period; ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग पारिवारिक विवाद में बढ़ती हिंसा पर चिंता जता रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ