फुलकाहा एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई गाजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> फुलकाहा 56 वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों एवं थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंडो नेपाल स्तंभ संख्या 188&sol;3 के समीप से मादक पदार्थ गाजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष रौनक कुमार एवं बीओपी प्रभारी हरबंस लाल के निर्देश पर की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष फुलकाहा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि तस्कर मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र के मानिकपुर गांव के रास्ते प्रवेश करने वाला है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल से 12 किलो 600 गाजा और एक मोबाइल के साथ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राजकुमार पासवान पिता बिक्कू पासवान को धरदबोचा। इस अभियान में थाना अध्यक्ष फुलकाहा रौनक कुमार&comma; बीओपी प्रभारी हरबंस लाल&comma;के निर्देश पर मुख्य आरक्षी बी रंजीत कुमार&comma; के अलावे अन्य चार जवान के साथ पुलिस सहायक उपनिरीक्षक फुलकाहा राजीव रंजन मल एवं अन्य दो पुलिस बल शामिल थे। जप्त गाजा व गिरफ्तार तस्कर पर पुलिस थाना में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित