जिले में डेंगू को लेकर स्थिति नियंत्रण में, सावधानी व सतर्कता जरूरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;mark><&sol;strong> जिले में डेंगू का प्रसार जारी है। इस बीच राहत वाली खबर है कि बीते दो दिनों से जिले में डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अब तक जिले में डेंगू के 58 मरीज मिले हैं। वहीं अररिया व फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत अब तक डेंगू से दो लोगों के मौत की सूचना है। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या दो है। हालांकि बीते दो दिनों से जिले में डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं। लेकिन रोग का खतरा अभी टला नहीं है। अक्टूबर माह के अंत तक संक्रमण के प्रसार की संभावना बनी हुई है। लिहाजा लोगों को रोग से बचाव संबंधी उपायों पर गंभीरतापूर्वक अमल करने की जरूरत है। डेंगू मरीजों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जारी है। वहीं प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग का कार्य जारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>डेंगू को लेकर स्थिति फिलहाल नियंत्रण में &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू के प्रसार का खतरा अभी बना हुआ है। लिहाजा लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जैसे-जैसे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा मरीजों की संख्या में गिरावट की संभावना उन्होंने व्यक्त की। उन्होंने बताया कि डेंगू नियंत्रण को लेकर विभाग सक्रिय है। जांच व इलाज से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम जिले में उपलब्ध है। इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। डेंगू संबंधी जांच के लिये जरूरी किट सभी पीएचसी के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वहीं प्रभावित इलाकों में रोग के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से छिड़काव के लिये टेमिफोस दवा उपलब्ध कराया गया है। प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार छिड़काव का कार्य जारी है। मरीज के घर के 500 मीटर के दायरे में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अब तक फारबिसगंज में मिले हैं डेंगू के सर्वाधिक मामले-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ कर 58 हो गयी है। इसमें अधिकांश स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 02 है। अब तक फारबिसगंज प्रखंड में डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं। फारबिसगंज में अब तक 26 डेंगू के मरीज मिले हैं। वहीं अररिया प्रखंड में 19 मरीज मिले हैं। अब तक नरपतगंज में 05&comma; कुर्साकांटा में 03&comma; जोकीहाट में 01 मामले मिले हैं। वहीं 01 मरीज खगडिया जिला से संबद्ध हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रोग प्रबंधन व विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जरूरी &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू संबंधी मामलों में स्वास्थ्य विभाग बेहद संवदेनशील है। मरीजों की जांच से लेकर इलाज तक सभी जरूरी इंतजाम जिले में उपलब्ध हैं। अररिया सदर अस्पताल व फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में रोगियों के इलाज के लिये विशेष वार्ड क्रियाशील हैं। वहीं सभी पीएचसी में डेंगू मरीजों के समुचित इलाज के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की अगुआई में अनुभवी स्वास्थ्यकर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर लोगों को फिलहाल ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। लेकिन अभी एहतियाती उपायों पर गंभीरता पूर्वक अमल करना जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन