पुरस्कार से सम्मानित की जाएंगी गायिका आशा भोसले

<p><strong>मुंबई&colon;<&sol;strong> महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित की जाएंगी गायिका आशा भोसले&comma; उद्धव ठाकरे ने दी बधाई।महान गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है&period; उन्हें 2020 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जाएगा&period; पुरस्कार समिति की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया&period; बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की&period;आशा भोसले के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक्टर और क्लासिकल सिंगर थे&period; आशा भोसले का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में 1933 को हुआ था&period; 16 साल की उम्र में ही आशा भोसले ने गणपतराव भोसले से विवाह कर लिया था&period; गणपतराव उस समय 31 साल के थे&period; भोसले लगभग 16 हजार से अधिक गाने गा चुकीं हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑफिस की तरफ से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई&period; उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि&comma; प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को वर्ष 2020 के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा&period; मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार चयन समिति की बैठक में यह फैसला किया गया&period; पुरस्कार के लिए चयन होने के बाद मुख्यमंत्री ने आशा भोसले को बधाई दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र की तबीयत में सुधार, निधन की अफवाहों पर बेटी ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मों से आध्यात्म की ओर : अभिनेत्री इन्द्राणी तालुकदार का नया सफर

गजल गायक पंकज उधास का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार