बाबुवान में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बाबुवान पंचायत में शुक्रवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और गौ भक्तों ने भाग लेकर गौ संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता घूरना बजरंग दल के अरुण मुखिया ने की। उन्होंने कहा कि देशभर में संतों और विद्वानों के मार्गदर्शन में गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाबुवान पंचायत में आयोजित इस अभियान में करीब 300 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि अररिया जिले में 27 अप्रैल 2026 और 27 जुलाई 2026 को गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर के गौ प्रेमी अपने-अपने अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति&comma; प्रधानमंत्री&comma; राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। अरुण मुखिया ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों से संवैधानिक दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने&comma; गौ संरक्षण के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने और भारतीय संस्कृति की रक्षा करना है।<br &sol;>मौके पर अजय पासवान&comma; सूरज शाह&comma; संजू मुखिया&comma; पप्पू मुखिया&comma; रोहित पासवान&comma; जितेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गौ भक्त उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश