दो गुटों के विवाद में चली गोली, महिला घायल

&NewLine;<p><strong>धनबाद&colon;<&sol;strong> कोयलांचल में अपराधी इतने बेलगाम है कि उन्हें पुलिस का भी भय नहीं रहा&period; कभी भी फायरिंग और बमबाजी की घटना को अंजाम दे देते हैं&period; कुछ ऐसा ही मामला बीती धनसर थाना क्षेत्र के गांधी रोड में देखने को मिला&period; दो गुटों के विवाद में एक व्यक्ति ने कट्टा से गोली चला दी&comma; जिसमें दरवाजा को छेद करते हुए गोली घर की एक महिला को छिटक कर पेट में लग गयी&period; सूचना पाते ही धनसर पुलिस मौके पर पहुंची&period; पूरे मामले की जानकारी ली&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में गौतम झा के पत्नी घायल महिला सीता झा ने पुलिस को बताया कि रात में छोटू ओझा अपने कुछ सहयोगियों के साथ मेरे घर पर आए और जबरन पुराने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगे&comma; जब मना किया तो उन लोगों ने गुस्से में आकर गेट पर गोली चला दी गेट से छर्रा टकराकर मेरे पेट में लग गई&period; जिसके बाद मेरे चिल्लाने पर सभी भाग खड़े हुए&period; इस संबंध में पीड़ित ने धनसर थाने में शिकायत दर्ज कराई है&period; इधर&comma; घनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने कहा है कि दोनों गुटों में विवाद चल रहा है गोली क्यों और किसने चलाई&comma; इसकी जांच की जा रही है&period; जिसने भी गोली चलाई है उसे चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी&period; महिला ने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी&period;<br> <br>बताया जाता है कि 21 मार्च को पुराने विवाद को लेकर छोटू ओझा और रिशु के बीच जमकर मारपीट हुई थी&period; मारपीट के दौरान छोटू ओझा बुरी तरह जख्मी हो गया था&period; वहीं&comma; दूसरे पक्ष के भाजपा नेता दिलीप सिंह और रिशु झा भी चोटिल हो गए थे&period; दोनों की शिकायत पर धनसार पुलिस ने अलग-अलग मामला दर्ज किया था एक पक्ष के छोटू ओझा व दूसरे पक्ष के सीता झा ने मामला दर्ज कराया था तब से दोनों गुटों में तनाव चल रहा है&period; लेकिन पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं होने से दबंगों का मन बड़ा हुआ था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”